Breaking





Oct 4, 2024

तमंचे का शौक पड़ गया भारी, "जयप्रकाश" की हो गयी जेल की तैयारी‌।


आज दिनांक 04.10.2024 को थाना इटियाथोक के उ0नि0 विकास कुमार मय फोर्स रात्रि गस्त व शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि नरौरा भर्रापुर रेलवे क्रासिंग के पास संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। तलाशी की गयी तो उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर अभियुक्त भोला उपाध्याय उर्फ जयप्रकाश पुत्र श्रीप्रकाश उपाध्याय निवासी तेलियानी उपाध्याय थाना इटियाथोक, गोण्डा को गिरफ्तार किया गया । उसने बताया कि लोगों में अपना दबदबा दिखाने के लिए वह तमंचा रखता था ताकि वह लोगों के बीच अपनी हनक कायम कर सकें। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना इटियाथोक में मु0अ0स0- 333/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. भोला उपाध्याय उर्फ जयप्रकाश पुत्र श्रीप्रकाश उपाध्याय निवासी तेलियानी उपाध्याय थाना इटियाथोक, गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0स0- 333/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

No comments: