Breaking





Oct 4, 2024

*दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी 31 नक्सली मुठभेंड में ढेर*।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान चलाया देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए चिंता का सबब बन चुके नक्सलियों से आमने सामने हुई गोलीबारी मे सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसमें तीन दर्जन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जिसमें से तीस नक्सलियों के शव सुरक्षाबलों ने बरामद भी कर लिए गए हैं। मुठभेड़ नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के सीमाक्षेत्र पर हुई है।

ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच जंगल में  दोनों तरफ से 2 घंटे तक अंधाधुंध फायरिंग हुई। एक पक्ष से फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ विदेशी घातक हथियारों के साथ-साथ एके 47 और एके 56 तथा एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए हैं।

इस कार्यवाही में कुख्यात महिला नक्सली कमांडर नीती के भी मारे जाने की खबर है उसके ऊपर दस लाख का इनाम घोषित था। पिछले दिनों एनकाउंटर में सिनियर नक्सलियों के मारे जाने के बाद वह दल का नेतृत्व कर रही थी। आईजी सुंदरराज ने इसे अब तक का सबसे बड़ा सफल नक्सल ऑपरेशन बताया है। इससे पूर्व छह माह पूर्व कांकेर में 29 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए थे

No comments: