Breaking





Oct 23, 2024

थाना को0 नगर पुलिस द्वारा जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-15/23, धारा 419,420 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनोद कुमार आनन्द पुत्र स्व0 मोतीलाल नि0 सरयू नहर खण्ड-05 गोण्डा स्थायी पता गांधी नगर नाका थाना को0 नगर जनपद फैजाबाद को गायत्री पुरम चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 05.01.2023 को इंद्रेश कुमार अधिशासी अभियंता, सरयू नहर खण्ड-05 गोण्डा द्वारा 22,56,000/- रू0 के सरकारी धन गबन होने के सम्बन्ध में थाना को0 नगर में सूचना दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रानिक/मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त विनोद कुमार आनन्द पुत्र स्व0 मोतीलाल नि0 सरयू नहर खण्ड-05 गोण्डा स्थायी पता गांधी नगर नाका थाना को0 नगर जनपद फैजाबाद को आज दिनांक 23.10.2024 को गायत्री पुरम चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. विनोद कुमार आनन्द पुत्र स्व0 मोतीलाल नि0 सरयू नहर खण्ड-05 गोण्डा, स्थायी पता गांधी नगर नाका थाना को0 नगर जनपद फैजाबाद।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0- 15/23, धारा 419,420 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. उ0नि0 प्रदीप कुमार गंगवार।
02. का0 राजेश कुमार।

No comments: