Breaking








Sep 15, 2024

लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार





गोण्डा शनिवार को थाना तरबगंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना तरबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उaनकी लड़की को विपक्षी अनिल पुत्र मगते बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना तरबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 शुभम दूबे द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त अनिल को तरबगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. अनिल पुत्र मगते नि0 रामापुर रामलालपुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-430/24, धारा 137(2),87 बीएनएस थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 शुभम दूबे।

02. का0 अंकित राय।

03. का0 शिवम यादव।



No comments: