Breaking





Jul 10, 2024

दुराचार के आरोपी को परसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, करनैलगंज क्षेत्र का है रहने वाला


 


गोण्डा - थाना परसपुर क्षेत्र के अन्तर्गत नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में मु0अ0सं0-33/2024, धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 366, 376 भादवि व 3/4 पाॅक्सो एक्ट की बढोत्तरी किया गया। आज दिनांक 10.07.2024 को वांछित अभियुक्त राजन कुमार गौतम पुत्र स्व0 राम चन्दर उर्फ चिरकूट निवासी वरईनपुरवा भटनईया थाना करनैलगंज गोण्डा को थाना परसपुर के द्वारा पचईपुरवा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त

01. राजन कुमार गौतम पुत्र स्व0 राम चन्दर उर्फ चिरकूट निवासी वरईनपुरवा भटनईया थाना करनैलगंज गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0- 33/2024, धारा 363, 366, 376 भादवि व 3/4 पाॅक्सो एक्ट थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम-

01. उ0नि0वीरेन्द्र श्रीवास्तव

02. हे0का0 राघवेन्द्र शाही

03. हे0का0 वीरेन्द्र मौर्या


No comments: