Breaking





Jul 25, 2024

विधायक अजय सिंह की बड़ी मां का निधन,शोक की लहर

 



परसपुर/गोण्डा - विधायक अजय सिंह की बड़ी माता का इलाज के दौरान निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक विधायक अजय सिंह की बड़ी मां चंद्रकला सिंह उम्र करीब 80 वर्ष पत्नी बसंत सिंह का इलाज करीब 1 माह से लखनऊ स्थित नोवा हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान बीती रात उन्होनें अन्तिम सांस लेकर दुनिया से विदा ले लिया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दुःख की इस घड़ी में उनके कड़रू तारा स्थित पैतृक आवास पर लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

No comments: