Breaking





Jul 11, 2024

दहेज हत्या में लिप्त महिला लगी पुलिस के हाथ गिरफ्तार



 


गोण्डा–बीते माह को वादी द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि मेरी लड़की को उसके ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 233/2024 धारा 498A, 304B आईपीसी व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम रामदीन यादव आदि 03 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी तरबगंज द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्ता 01. विमला देवी पत्नी पुजारी यादव निवासी ग्राम गणेशपुर ग्रन्ट टोला कुडनिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा को आज दिनांक 11.07.2024 को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना वजीरंगज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्ता

01. विमला देवी पत्नी पुजारी यादव निवासी ग्राम गणेशपुर ग्रन्ट टोला कुडनिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा

पंजीकृत अभियोग

01. मु०अ०सं० 233/2024 धारा 498A, 304B आईपीसी व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ०नि०रामकेश भारती

02. का0 रूपेश पटेल

03. म0का0 दीप्ति आनन्द



No comments: