Breaking








Jul 25, 2024

नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने के आरोपी गिरफ्तार



गोण्डा–बुधवार को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाले एक महिला द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित सूचना दी गयी कि विपक्षी कृष्ण कुमार यादव व हरिपाल यादव द्वारा मेरी नाबालिग बेटी को रोपाई का पैसे देने के बहाने गन्ने के खेत में ले जाकर सामुहिक दुराचार किया गया है। उक्त सूचना पर थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0सं0-222/2024, धारा 70(1), 351, 352 बीएनएस, 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम हरिपाल यादव व कृष्ण कुमार यादव के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था । घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी तरबगंज के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। आज दिनांक 25.07.2024 को उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभियुक्तों 01. हरिपाल यादव व 02. कृष्ण कुमार यादव को सर्जुइया नाला से दिउहार जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. हरिपाल यादव पुत्र ललई यादव निवासी ऐली परसौली ऐली माझा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा ।

02. कृष्ण कुमार यादव पुत्र सन्तराम यादव निवासी ऐली परसौली ऐली माझा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा ।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-222/2024, धारा 70(1), 351, 352 बीएनएस, 3/4 पाक्सो एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।



No comments: