Breaking








Jul 22, 2024

लड़की को भगा ले जाने वाला आरोपी मनोज को किया गया गिरफ्तार




 

गोण्डा–बीते 05 जुलाई को थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लड़की को विपक्षी मनोज बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 अजित कुमार मौर्य को सुपुर्द की गयी थी। आज दिनांक 22.07.2024 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त मनोज कुमार को राजापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. मनोज कुमार पुत्र लालचन्द्र नि0 ग्राम राजापुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-339/24, धारा 137(2),87 बीएनएस थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 अरविन्द कुमार मय टीम।



No comments: