Breaking





Jul 13, 2024

एसएसबी के महानिदेशक ने किया भारत-नेपाल सीमा का भ्रमण

 एसएसबी महानिदेशक ने जाँच चौकी रुपईडीहा के अधिकारीयों के साथ की समन्वय बैठक

रुपईडीहा, बहराइच। एसएसबी के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी दो दिवसीय भ्रमण पर भारत-नेपाल बार्डर व आईसीपी का भ्रमण किया। पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सीमा क्षेत्रों में सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व को बढ़ावा देने के मामले पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और सीमा क्षेत्र में बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए निर्देश दिया। आपको बताते चलें कि महानिदेशक दलजीत सिंह ने एकीकृत जांच चौकी रुपईडीहा का भ्रमण किया। जहां पर एसएसबी के कार्यकलापों को देखा व निरीक्षण किया। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा व् सुविधाओं का ध्यान में रखते हेतु निर्देशित किया। इसके बाद प्रतिपक्ष नेपाल (एपीएफ) व् एकीकृत जाँच चौकी रुपईडीहा के अधिकारीयों के साथ समन्वय बैठक की। महानिदेशक द्वारा वाहिनी मुख्यालय के प्रांगण में पौधारोपण किया तथा वृक्ष की महत्ता के बारे में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया और सभी से आग्रह किया किया कि वे भी पौधारोपण करें और दूसरों को भी इसके लिये प्रोत्साहित करें। इसके पश्चात 42वीं वाहिनी एवं 59वीं वाहिनी का निरीक्षण किया व दोनों वाहिनियों का एक साथ सैनिक सम्मेलन किया। इस सैनिक सम्मलेन में दोनों वाहिनियों के अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। सम्मलेन की शुरुवात गंगा सिंह उदावत कमांडेंट 42 वाहिनी ने की। उन्होंने सैनिक सम्मलेन में भाग लेने के लिये महानिदेशक का आभार व्यक्त किया। 42वीं वाहिनी और 59वीं वाहिनी के कार्य क्षेत्र व क्रियाकलापों के बारे में बताया। सम्मलेन में महानिदेशक ने बल के कार्मिकों की समस्यायें सुनी व उनके निदान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सम्मलेन के उपरांत कर्मचारियों के साथ बातचीत की व उनके मनोबल को बढाया।

No comments: