Breaking





Jul 18, 2024

अखिलेश का मानसून आफर "सौ लाओ सरकार बनाओ"

आपने जीवन की रोजमर्रा की वस्तुओं तथा विभिन्न कंपनियों द्वारा दिया जाने वाला वाहनों पर मानसून आफर तो सुना होगा परंतु उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में चल रही उठापटक के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए केशव मौर्य के दिल्ली से लखनऊ वापस आने के बाद "एक्स" पर दो पोस्ट किए। उन्होने बुधवार की रात लिखा- "लौट के बुद्ध घर को आए"। वहीं आज गुरुवार की सुबह लिखा- मानसून ऑफर: 100 लाओ, सरकार बनाओ।

हालांकि सोशल मीडिया पर इस पोस्ट में अखिलेश यादव ने किसी के नाम का उल्लेख नहीं किया हैं परंतु सियासी गलियारों में इसे केशव मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है। इसका प्रमुख कारण यह है कि एक बार 2022 में भी अखिलेश ने सार्वजनिक तौर पर केशव मौर्य को 100 विधायकों के साथ पाला बदलने पर मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया था।

No comments: