Breaking





Jul 28, 2024

गैगेस्टर एक्ट का आरोपी लगा पुलिस के हाथ,गिरफ्तार

 


 


गोण्डा–रविवार को थाना कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 379/24 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, बनाम 01. राममहेश उर्फ मंगनू आदि 2 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना को0मनकापुर पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी अभियुक्त 01. राममहेश उर्फ मंगनू पुत्र स्व0 हीरालाल निवासी ग्राम अम्बरपुर थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त अभियुक्त द्वारा गिरोह बनाकर अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ हेतु कीमती लकड़ी चोरी से काटने व उसके तस्करी करने जैसा जघन्य अपराध करते है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. राम महेश उर्फ मंगनू पुत्र स्व0 हीरालाल निवासी ग्राम अम्बरपुर थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0 379/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. अति0प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र भारती

02. हे0का0 विजय शंकर राजभर

03. का0 सत्यवीर सिंह



No comments: