Breaking





Jul 12, 2024

परसपुर: दहेज हत्त्या का आरोपी गिरफ्तार

 


गोण्डा - बीते 17.04.2024 को वादिनी द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गई कि उसकी पुत्री को उसके ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पुलिस द्वारा  मु०अ०सं० 148/2024 धारा 498A, 304B, 120B आईपीसी व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम सोनू पासवान पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी करनैलगंज द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए षड़यन्त्रकारी अभियुक्त 01. मनोज कुमार पासवान पुत्र स्व0 स्वामीनाथ निवासी पुरैना थाना परसपुर गोण्डा को आज दिनांक 12.07.2024 को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर  न्यायालय रवाना किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. मनोज कुमार पासवान पुत्र स्व0 स्वामीनाथ निवासी पुरैना थाना परसपुर जनपद गोण्डा ।


पंजीकृत अभियोग

01. मु०अ०सं०- 148/2024 धारा 498A, 304B, 120B आईपीसी व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा ।



गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ०नि०विनय कुमार पाण्डेय

02. का0 आनन्द अग्रहरि

03. का0 आनन्द कुमार सिंह

No comments: