Breaking





Jul 13, 2024

24 घंटे के अंदर हत्यारे तक पहुंचा कानून का हाथ,आरोपी गिरफ्तार


गोण्डा–शुक्रवार की सुबह थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम सिसई रानीपुर निवासी बजरंगी पुत्र रामनाथ द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि उनकी पत्नी को उनके बड़े भाई राम अवतार द्वारा कुल्हाड़ी से गले पर प्रहार करके हत्या कर दी गयी है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा थाना स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया था। मृतका के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। फील्ड यूनिट/डाॅग स्क्वायड टीम को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी थी। मृतका के पति बजरंगी पुत्र रामनाथ प्रजापति नि0 ग्राम सिसई रानीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी मनकापुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष छपिया को अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। आज दिनांक 13.07.2024 को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना कारित करने वाले हत्याभियुक्त रामऔतार उर्फ खुड़बुड़ को 24 घण्टे के अन्दर बभनान रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

पूछताछ का विवरण

अभियुक्त से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सन 2003 में हत्या के मुकदमें में जेल गया था तथा सन 2019 में जेल से छूट कर आया था। अभियुक्त का कहना है की जब अभियुक्त जेल में था तब उसके भाई बजरंगी द्वारा अभियुक्त के घर/जमीन पर कब्जा कर लिया गया था । अभियुक्त द्वारा बताया गया की अपने घर/जमीन को मांगने पर उसकी छोटे भाई की पत्नी के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था । इसी बात से झुब्ध होकर अभियुक्त द्वारा दिनांक 12.07.2024 की सुबह लगभग 5ः00 बजे योजनाबद्ध तरीके से शौच जाते समय अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से गले पर प्रहार करके हत्या कर दी गयी थी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. रामऔतार उर्फ खुड़बुड़ पुत्र रामनाथ प्रजापति नि0 सिसई रानीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-192/24, धारा 103(1) बीएनएस थाना छपिया जनपद गोण्डा। 

बरामदगी

01. घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल)

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय थाना छपिया जनपद गोण्डा।

02. उ0नि0 सुरेश यादव।

03. उ0नि0 घनश्याम वर्मा।

04. हे0का0 दिलीप कुमार।

05. हे0का0 पुनीत वर्मा।

06. हे0का0 महेन्द्र पासवान।

07. का0 मृदुल सनाढ़य।


No comments: