Breaking








Jul 25, 2024

बुजुर्ग हत्याकाण्ड का 01 और आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद




 

गोण्डा–20 जुलाई को समय 13.00 बजे थाना मनकापुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भरहू भट्ठा निवासी बटेस्वरी चौहान पुत्र स्व संतोषी चौहान उम्र लगभग 77 वर्ष अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पड़े हुए है। इस सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगणों द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि मृतक के गले व सिर पर चोट के निशान है। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक बटेश्वरी चौहान मूल रूप से उदयपुर ग्रांट थाना वजीरगंज के रहने वाले थे ,कुछ समय पूर्व थाना मनकापुर क्षेत्रांतर्गत भरहु भट्ठा में मकान बनाकर अकेले रह रहे थे। मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया तथा डॉग स्क्वायड/फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया, जाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करवायी गयी। वादिनी सरस्वती पत्नी विनोद चौहान नि0 ग्राम उदयपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा की लिखित तहरीर पर थाना को0 मनकापुर में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी मनकापुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर प्र0नि0 मनकापुर को घटना के जल्द से जल्द सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। दिनांक 24.07.2024 को थाना मनकापुर पुलिस टीम द्वारा सी0सी0टी0वी फुटेज, अन्य तकनीकी व मैनुअल साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. सलमान, 02. अखिलेश उपाध्याय, 03. रिंका चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज दिनांक 25.07.2024 को फरार आरोपी अभियुक्त दिनेश कुमार चौहान को समय माता मन्दिर से शम्भूनगर बुटहा जाने वाले कच्चे मार्ग से गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध को0 मनकापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. दिनेश कुमार चौहान पुत्र शिवदास निवासी ग्राम परसापुर महडौर थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-361/24, धारा 103(1), 61(2) बीएनएस थाना मनकापुर जनपद गोण्डा। 

बरामदगी

01. घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल UP43AM5430 

गिरफ्तारकर्ता टीम

01. प्र0नि0 मनकापुर संतोष कुमार मिश्र।

02. हे0का0 राममिलन यादव

03. हे0का0 दीपेन्द्र प्रताप सिंह

04. हे0का0 रवीश कुमार।

05. का0 भगवान प्रसाद शुक्ला



No comments: