Breaking





Jul 24, 2024

पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार






गोण्डा–बुधवार को थाना थाना इटियाथोक के उ0नि0 आर0के0 रमन मय हमराह फोर्स के साथ क्षेत्र भ्रमण में शांति व्यवस्था हेतु रवाना थे कि सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम विजय गढवा से सरकाण्ड की तरफ एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर उक्त अभियुक्त को रोक टोक कर चेक किया गया तो उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. इरशाद अहमद पुत्र मंजूर अहमद नि0 सिकिलिक पुरवा विजय गढ़वा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0-284़/2024 धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 आर0के0 रमन।

02. हे0 का0 ओमप्रकाश तिवारी।

03. का0 सिराज अहमद।

No comments: