Breaking












Jun 9, 2024

मुख्य सचिव पद के लिए रस्साकसी तेज , इस माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं दुर्गा शंकर मिश्र।

दिल्ली में आज हो रहे मोदी सरकार के  तीसरे शपथ ग्रहण के साथ ही अब बहुत जल्दी उत्तर प्रदेश में शासन स्तर से लेकर जिला स्तर तक आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल सकता हो। कुछ अहम पदों पर नियुक्तियां  कार्यकाल खत्म होने की वजह से होने वाली है। कुछ चेहरे कार्यशैली में प्रदर्शन और लोकहित के आधार पर बदले जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के इसी मुख्य सचिव भी इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे है। इस कुर्सी पर भी कई वरिष्ठ आईएएसों की निगाहें  टिकी हैं। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र का कार्यकाल आने वाले 30 जून को खत्म हो रहा है। सेवानिवृत से एक दिन पहले 30 दिसंबर, 2021 को उन्होंने मुख्य सचिव की कुर्सी एक साल के सेवाविस्तार के साथ संभाली थी। इसके बाद उन्हें पहले एक वर्ष और फिर छह माह का सेवा विस्तार दिया गया। इस वजह से अब उन्हें सेवा विस्तार मिलने की उम्मीद बेहद कम ही है।

उनके बाद मुख्य सचिव की दौड़  में चार वरिष्ठ आईएएस हैं। वरिष्ठता के अनुसार  अरुण सिंघल पहले नंबर पर हैं, पंरतु दौड़ में 1988 बैच के आईएएस मनोज कुमार सिंह काफी आगे दिख रहे हैं। योगी सरकार ने वर्ष 2023 में भी इनका नाम मुख्य सचिव के लिए भेजा था। आईएएस लीना नंदन और राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे का नाम भी प्रमुखता से चल रहा है

No comments: