Breaking








Jun 9, 2024

तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

 तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

बहराइच। घर के बाहर सो रही महिला को रात में पहुंचा तेंदुआ जंगल की तरफ घसीट कर ले जाने लगा। महिला के शोर मचाने पर भारी संख्या में लोग मौके पर दौड़े। तेंदुए को हाका लगाया। जिस पर तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सिरसियनपुरवा की है। जहां बीती रात्रि घर के बाहर मां भी चारपाई पर सो रही थी। तभी जंगल से पहुंचे एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीट कर जंगल की तरफ ले जा रहा था। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तथा हांका लगाया। जिस पर तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी मोतीपुर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज बहराइच रिफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। ज्ञातव्य हो कि जंगल के किनारे खेतों में जंगली जानवरों के हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे है। आये दिन लोगों पर जंगली जानवर लोगों पर हमला कर रहे है। वन विभाग हमलों को रोक पाने में अक्षम साबित हो रहा है।

No comments: