Breaking








May 12, 2024

दुकान में चोरी करने में 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 21 मोबाइल फोन व 02 लैपटाप बरामद




   गोण्डा–रविवार को वादी मनीष जायसवाल पुत्र मुन्ना लाल जायसवाल नि0 फत्ता पुरवा झंझरी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी गोड़वा घाट स्थित दुकान का ताला तोड़ कर उससे मोबाइल फोन, इन्वर्टर, लैपटाप व नगदी सहित कई समानों की चोरी की गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसकी विवेचना उ0नि0 साहेब कुमार द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 12.05.2024 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये शातिर चोरांे को गोड़वा घाट के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 अदद मोबाइल फोन व 02 अदद एच0पी0 कम्पनी के लैपटाप बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. विजय कुमार पाण्डेय उर्फ बब्लू पुत्र द्वारिका प्रसाद पाण्डेय नि0 धनईपट्टी थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

02. संदीप दूबे पुत्र सूर्यमणि दूबे नि0 ग्राम गोजहा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0- 123/2024 धारा 457,380 भा0द0वि0 थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 अदद चोरी के मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनी के।

02. 02 अदद चोरी के लैपटाप।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 साहेब कुमार।

02. हे0का0 हरेन्द्र कुमार।

03. हे0का0 महताब खान।

04. का0 अशोक कुमार गौड़।



No comments: