Breaking





Apr 6, 2024

चंगेरिया गांव में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ

 


अखिल विश्व गायत्री परिवार गोंडा के तत्वाधान में ग्राम पंचायत  चंगेरिया में 5 कुंडीय  गायत्री  महायज्ञ वा संगीतमय प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ  कलश यात्रा निकाल कर किया गया। योगाचार्य आदर्श मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वातावरण में फैली नकारात्मकता को समाप्त कर सकारात्मकता बढ़ाना है, युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का जो उद्देश्य था हम बदलेंगे, युग  बदलेगा इसी को लेकर प्रातः काल 7 बजे से यज्ञ संस्कार वा शाम 6 बजे से संगीतमय प्रवचन कार्यक्रम चल रहा है । आगामी 7 अप्रैल  रविवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में अभिषेक सिंह,सुनील सिंह, चंद्रमोहन मिश्र, राजेश त्रिवेदी, हृदयनारायन मिश्र,धीरू सिंह,शिवपाल सोनी,अजय दीक्षित, आंचल सिंह, अशोक सिंह,पप्पू महराज, आशू  सिंह,गुड्डू सिंह,दिव्यांशु, हरीश मिश्र,दीपाली, संदीप पाठक की सहभागिता रही।

No comments: