Breaking





Feb 14, 2024

पुलिस द्वारा गैरइरादतन मृत्यु करने के कृष्ण कुमार को किया गया गिरफ्तार

 


गोण्डा–पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में थाना कौड़िया पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-385/23, धारा 304,325,323,504, 506,147,149 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार कोरी को खम्हरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 05.12.2023 को थाना कौड़िया क्षेत्र के ग्राम चकईपुरवा मौजा बनगाई में दो पक्षों के मध्य बहेला जानवर हांकने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें विपक्षीगणों द्वारा वादी रामजागे पुत्र धनलाल पासवान व उसके परिजनों को गाली-गुप्ता देते हुए लाठी-डण्डों से मारा-पीटा था। जिसमें वादी के लड़के राजकुमार उर्फ निरहू को गम्भीर चोटे आयी थी। जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। वादी के तहरीर पर थाना कौड़िया में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें आज दिनांक 18.02.2024 को थाना कौड़िया के उ0नि0 प्रशान्त कुमार गुप्ता मय टीम द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त कृष्ण कुमार कोरी को खम्हरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. कृष्ण कुमार कोरी पुत्र रामऔतार कोरी नि0 ग्राम चकईपुरवा मौजा बनगाई थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-385/23, धारा 304,325,323,504,506,147,149 भादवि थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 प्रशान्त कुमार गुप्ता।

02. का0 आदित्य यादव।



No comments: