Breaking





Feb 16, 2024

आशाकर्मी की बैठक में दी गयी अहम जानकारी,

आशाकर्मी की बैठक में दी गयी अहम जानकारी,

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसपुर में आशा कर्मी की बैठक आहूत की गयी। जिसमे ई कवच एप पर आभा नंबर बनाने के लिये जानकारी दी गयी तथा संचारी,गैर संचारी रोग, ड्यूलिस्टएवं परिवार नियोजन से सम्बंधित चर्चा की गयी।इसी क्रम में घर घर जाकर टीकाकरण से वंचित लोंगो का सर्वे करते हुये टीकाकरण के दिवस में सेंटरों पर पहुंचकर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करने की बात पर बल दिया गया।उन्होंने बताया कि आभा नम्बर बनाने से स्वास्थ्य विभाग में डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा,जिसकी जानकारी आवश्यकता पड़ने पर आसानी से जानी जा सकेगी।
      इस दौरान यूपी टीएसयू में ई कवच कॉर्डिनेटर अवनीश मिश्रा,के एल मसीह व रागिनी सहित अनीता सिंह,पूनम सिंह,लालमती,सुनीता व अन्य आशाकर्मी मौजूद रहीं।

No comments: