Breaking





Feb 15, 2024

शादी में विवाद से दुल्हन हुई,नाराज,बराती हुए बंधक,बगैर दुल्हन के लौटी बारात

लखनऊ - हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत कसतला मढ़िया गांव में आई बारात को शादी में विवाद करना मंहगा पड़ गया, शादी में विवाद होने से दुल्हन नाराज हो गई और ससुराल जाने से मना कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक शादी समारोह में लड़की और लड़के पक्ष में विवाद हो गया वर वधु के फेरों के दौरान लड़के पक्ष ने की मारपीट व फायरिंग की जिससे नाराज लड़की पक्ष द्वारा बारात को घंटों बंधक बनाकर रखा गया। झगड़े के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया,जिससे बगैर दुल्हन के बारात वापस लौट गई। फिल्हाल पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

No comments: