Breaking





Feb 15, 2024

कैसरगंज: नारी संघ महिलाओं द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

नारी संघ महिलाओं द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान



कैसरगंज ब्लॉक के सिधरखी में नारी संघ महिलाओं द्वारा आ रहे लोकसभा चुनाव के संदर्भ में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया यह कार्यक्रम सहबदीन कोटेदार के घर पर अयोजित हुआ जनता को निष्पक्ष मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। नारी संघ महिलाओं ने अपनी बैठक में एक मुद्दा रखा की इस बार हम अपने गांव के जनता को जागरूक करेंगे की वो किसी भी प्रलोभन में आकर वोट न दें, सीएचओ प्रियंका  द्वारा बताया गया की मतदान हम सभी को करना चाहिए यह भी एक पर्व की तरह होता है जिसको धूम धाम से मनाते हैं, हम सभी को अपना वोटर आईडी कार्ड जरूर बनवा लेना चाहिए, संवैधानिक उम्र मतदान की 18 वर्ष है तो इससे ऊपर जिनकी भी उम्र है वो निर्वाचन कार्ड जरूर बनाएं।

 मौजूद अपराजिता कार्यकर्ता अर्पिता द्वारा बताया गया की हमारा वोट बहुत कीमती है आप को अपने मर्जी से ये अवलोकन करना चाहिए की कौन से उम्मीदवार आपके लिए सही है, ऐसा न हो जब उसको वोट चाहिए आपके हाथ पैर जोड़े उसके बाद पांच साल दिखाई न दे और आपका वोट पैसे पर नही बिकना चाहिए, यह आपको संवैधानिक अधिकार प्राप्त है कि आप निष्पक्ष, निडर होकर मतदान करें। सभी को शपथ दिलाई गई कि " मैं बिना किसी प्रलोभन के निष्पक्ष होकर मतदान करूंगा/ करूंगी। सोनी द्वारा मतदान से संबंधित नारे लगवाए गए "अब बनो देश के भाग्य विधाता। अब जागो प्यारे मतदाता" कार्यक्रम के दौरान नारी संघ महिलाएं, आशा, आंगनवाड़ी, कोटेदार, गांव के वरिष्ठ नागरिक, पुरुष, बच्चे, किशोर, किशोरियां अपराजिता कार्यकर्ता अर्पिता,नमन,सोनी,जितेंद्र आदि मौजूद रहें।

No comments: