Breaking





Feb 17, 2024

दहेज हत्या का अभियुक्त हुआ अरेस्ट

 


   गोण्डा–अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-23/2024, धारा 498ए, 304बी, 201 भादवि व 3/ 4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिवचरन को पुलिस द्वारा अथक प्रयास से आज दिनांक 17.02.2024 को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 22.01.2024 को वादिनी ने थाना को0देहात को सूचना दिया की उसकी पुत्री के ससुरालजनों ने दहेज की माँग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में मु0अ0सं0-23/2024, धारा 498ए, 304बी, 201 भादवि व 3/ 4 डी0पी0 एक्ट बनाम रामप्रताप आदि 03 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। पूर्व में 02 वांछित अभियुक्तो 01. रामप्रताप वर्मा व अभियुक्ता 02. उर्मिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज दिनांक 17.02.2024 को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से वांछित अभियुक्त शिवचरन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. शिवचरन पुत्र रामप्रताप वर्मा निवासी खमरिया हरिवंश थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-23/2024, धारा 498ए, 304बी, 201 भादवि व 3/ 4 डी0पी0 एक्ट थाना को0देहात जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 पवन सिंह

02. का0 नितिन यादव



No comments: