Breaking








Feb 16, 2024

पुलिस भर्ती परीक्षा से पूर्व साल्वर गैंग के आठ सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

लखनऊ - गाजीपुर की
पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है,पुलिस भर्ती परीक्षा से पूर्व सॉल्वर गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने 21 लाख रुपए का चेक, 6 लाख नगद सहित अन्य चीजें बरामद किया है। इतना ही नहीं नकल कराने की सामग्री भी पुलिस द्वारा बरामद की गई है। आरोपियों में से 1 CRPF का जवान बताया जा रहा है। तो वहीं दो लोग कोस्ट गार्ड पोरबंदर के जवान बताए जा रहे हैं। पूरा प्रकरण नोनहरा थाना क्षेत्र के मीरदातपुर का बताया जा रहा है।

No comments: