Breaking





Feb 14, 2024

तेंदुए के मुंह से मां छीन लाई चार वर्षीय बच्चा,

 


बहराइच- बहराइच के सुजौली वन रेंज अंर्तगत अयोध्या पुरवा गांव में तेंदुए के मुंह से मां ने अपने बच्चे को छीन लिया, घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि मां चार वर्षीय आयन को को गोद में लेकर घर के बरामदे में बैठी थी तभी तेंदुए ने मां की गोद से 4 वर्षीय अयान को खींच लिया,लेकिन मां साहस दिखाते हुए तेंदुए से तब तक भिड़ी रही जब तक अपने मासूम को छीन नहीं लिया। मां और तेंदुए के बीच चले संघर्ष में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए।

No comments: