Breaking





Feb 14, 2024

पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों के लिए नामित किये गये प्रथम श्रेणी अधिकारी

 सहायक केन्द्र व्यवस्थापक की भूमिका का करेंगे निर्वहन

प्रत्येक केन्द्र पर निगरानी करेंगे 02-02 परीक्षा सहायक

बहराइच । उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 हेतु जनपद में 17 व 18 फरवरी 2024 को दो-दो पालियों में सम्पन्न होने वाली लिखित परीक्षा को शुचिता पूर्ण ढंग से नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु केन्द्र व्यवस्थापक के साथ-साथ 02-02 सहायक केन्द्र व्यवस्थापक तथा परीक्षा सहायक की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक केन्द्र के लिए नियुक्त किये गये 02 सहायक केन्द्र व्यवस्थापकों में से 01 प्रथम श्रेणी का अधिकारी होगा। परीक्षा केन्द्र आजाद इण्टर कालेज के लिए मनोज कुमार पाण्डेय को केन्द्र व्यवस्थापक, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा व मो. आफताब खां को सहायक केन्द्र व्यवस्थापक तथा श्रीमती सुनीता आर्या व खालिद इकराम खां को परीक्षा सहायक नियुक्त किया गया है। पं. वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज के लिए जसवन्त सिंह केन्द्र व्यवस्थापक, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ वर्मा व राजेश कुमार सिंह को सहायक तथा श्रीमती वर्षा गौतम व सतवीन्दर सिंह को परी.सहा. नियुक्त किया गया है। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल राहवा चौराहा, भिनगा रोड, बहराइच के लिए श्रीमती हेमलता त्रिपाठी केन्द्र व्यवस्थापक, ए.आर. को-आपरेटिव संजीव तिवारी व अमीर परवेज़ खां को सहायक तथा सुश्री प्रीति झा व सुजीत कुमार को परी.सहा. नियुक्त किया गया है।परीक्षा केन्द्र महिला पी.जी. कालेज के लिए डॉ. प्रिया मुखर्जी केन्द्र व्यवस्थापक, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी व श्रीमती ज्योति त्रिपाठी को सहायक तथा योगेन्द्र पाल व डॉ. कलीम अहमद को परी.सहा. नियुक्त किया गया है। सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज माधवपुरी के लिए रवि कुमार शुक्ला केन्द्र व्यवस्थापक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधि. बी.पी. सत्यार्थी व अनूप कुमार गुप्ता को सहायक तथा बच्छराज व राजेन्द्र कुमार मिश्रा को परी.सहा. नियुक्त किया गया है। महाराज सिंह इण्टर कालेज के लिए शिवेन्द्र सिंह केन्द्र व्यवस्थापक, अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा व आर.एस. पाण्डेय जिला को सहायक तथा उमेश कुमार पाण्डेय व प्रकाश गुप्ता को परी.सहा. नियुक्त किया गया है। स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच के लिए विनय सक्सेना केन्द्र व्यवस्थापक, सहा.नि. रेशम मिथलेश कुमार सिंह व डॉ. मो. उस्मान जिला को सहायक तथा आर.पी. सिंह व किशुनवीर को परी.सहा. नियुक्त किया गया है।संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कालेज के लिए रोहित प्रकाश सिंह केन्द्र व्यवस्थापक, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय व अरूण कुमार कनौजिया को सहायक तथा ओ.पी. त्रिपाठी व डॉ. सुधाकर प्रसाद त्रिपाठी को परी.सहा. नियुक्त किया गया है। चौधरी सियाराम इण्टर कालेज माधवपुर फखरपुर के लिए बृजेन्द्र कुमार शर्मा केन्द्र व्यवस्थापक, ए.एम.ए. जिला पंचायत डॉ. वीरेन्द्र बहादुर व प्रदीप कुमार मौर्य को सहायक तथा अमित कुमार पाण्डेय व सुरेन्द्र कुमार पटेल को परी.सहा. नियुक्त किया गया है। राजकीय बालिका इण्टर कालेज के लिए श्रीमती किरन कुमारी केन्द्र व्यवस्थापक, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी व श्रीमती राज्ञा अंसारी को सहायक तथा अरविन्द कुमार मिश्रा व श्रीमती प्रीति गोस्वामी को परी.सहा. नियुक्त किया गया है।राजकीय इण्टर कालेज के लिए नागेन्द्र कुमार केन्द्र व्यवस्थापक, जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह व नागेश मिश्रा को सहायक तथा श्रीमती कृष्णा कुमारी व श्रीमती चित्रा चौधरी को परी.सहा. नियुक्त किया गया है। राजकीय पॉलीटेक्निक आसाम चौराहा के लिए बी.आर. वर्मा केन्द्र व्यवस्थापक, अधि.अभि. ग्रा.अभि. विभाग सुजीत कुमार सिन्हा व अरूण कुमार को सहायक तथा जसवन्त सिंह व अनुभव अस्थाना को परी.सहा. नियुक्त किया गया है। महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इण्टर कालेज, कैलाशनगर नई बस्ती बक्शीपुरा के लिए अजीत कुमार वर्मा केन्द्र व्यवस्थापक, डी.एस.ओ. नरेन्द्र तिवारी व लक्ष्मन प्रसाद गुप्ता को सहायक तथा श्रीमती प्रतिमा कुमार व माधव राज मौर्य को परी.सहा. नियुक्त किया गया है। सिटी माण्टेसरी इण्टर कालेज घसियारीपुरा, बहराइच के लिए रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय केन्द्र व्यवस्थापक, अधि.अभि. नलकूप खण्ड-बहराइच राजेश उपाध्याय व अकमल को सहायक तथा श्रीमती अनुराधा मिश्रा व मोहम्मद अली को परी.सहा. नियुक्त किया गया है।

              

No comments: