Breaking





Feb 14, 2024

कर्नलगंज: तीन लोगो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्यवाही, भेजे गए जेल

 


करनैलगंज/गोण्डा - बुधवार को थाना करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक गोण्डा करनलैगंज द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-59/2024, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, बनाम 01. मोहम्मद अहमद 02. मोहम्मद वसीम 03. करिया यादव के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक मय टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत नामजद आरोपी अभियुक्त 01. बनाम 01. मोहम्मद अहमद 02. मोहम्मद वसीम 03. करिया यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा गिरोह बनाकर अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ हेतु गोवंशीय पशुओं को बध करने हेतु पकडते है और उनका मांस काटकर बेचते है इस गैंग का लीड़र मोहम्मद अहमद है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. मोहम्मद अहमद पुत्र रसीद अहमद निवासी गोनवा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

02. मोहम्मद वसीम पुत्र रसीद अहमद निवासी गोनवा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

03. करिया यादव पुत्र छेदी निवासी खालेपुरवा मौजा लालेमऊ थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-59/2024, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम

01. प्रभारी निरीक्षक श्री हेमन्त गौड़ थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

02. अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक शम्भू सिंह 

03. आरक्षी राघवेन्द्र कुमार 

04. आरक्षी प्रदीप कुमार सिंह

No comments: