Breaking








Feb 4, 2024

25करोड़ की लागत से होगा शिवदहा मार्ग का चौड़ीकरण" "विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया शिलान्यास"

 "25करोड़ की लागत से  होगा शिवदहा मार्ग का चौड़ीकरण"

"विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया  शिलान्यास"

पयागपुर (बहराइच) रविवार को पयागपुर से  शिवदहा तक जाने वाले दस किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने सांसद कैंसर गंज बृजभूषण सिंह के प्रतिनिधि  सुनील सिंह की उपस्थिति में शिलापट का अनावरण करके किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ,सहायक अभियंता महेश कुमार वर्मा , अवर अभियंता गण और भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।बताते चले कि पयागपुर से शिव दहा तक जाने वाला क्षेयमत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है।ब्लॉक की लगभग आधी आबादी का आवागमन इसी मार्ग से  होता है।वर्ष 2016में इस सड़क की बृहद मरम्मत का कार्य हुआलेकिन बीते कई माह से यह सड़क आवागमन योग्य भी नही रह गई थी।क्षेत्रीय लोगो की परेशानी को देखते हुए सांसद श्री सिंह और विधायक श्री त्रिपाठी नेशासन में पैरवी कर  सड़क को स्वीकृत कराया।उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में क्षेत्र में सड़को का जाल बिछाया गया है।उन्होंने कहा कि विधान सभा के सभी ग्रामों को संपर्क मार्ग से जोड़ा जा रहा है ।उन्होंने बताया कि सांसद जी और उनके प्रयास से   शासन द्वारा 24करोड़ पचासी लाख 61हजार की लागत से शिवदहा तक दस किलोमीटर लंबी सड़क की स्वीकृति प्राप्त हुई है।सड़क शीघ्र ही बनकर तैयार होगी। जिसका लाभ क्षेत्र वासियों को मिलेगा।सांसद प्रतिनिधि श्री सुनील सिंह ने रोटी कपड़ा और मकान से बिजली पानी और सड़क तक सरकार द्वारा संपूर्ण विकास की बात बताई ।श्री सिंह ने कहा मोदी सरकार हर घर और हर व्यक्ति के विकास और सुविधा का प्रयास करती है। कार्यकम में विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में सहायक अभियंता महेश कुमार वर्मा ,अवरअभियंता श्याम सुंदर शुक्ला,आर के यादव ,और सत्यवान यादव जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी मंडल अध्यक्ष गोपाल जी शुक्ल महामंत्री अजीत शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आनंद पांडेय ,मंडल अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल,जिला पंचायत सदस्य राम जनक सिंह,हरी ओम रस्तोगी,राम रंग शुक्ला,सभासद मुकेश शर्मा,जागेश शर्मा,पिंटू सिंह,ज्योति सरोज,दानेंद्र शर्मा ,कपीश सिंह, दिलीप सिंह राम रंग शुक्ल ,और मंगल शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments: