Breaking





Feb 15, 2024

पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा बरामद

 


गोण्डा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोण्डा मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में खरगूपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त हरीश कुमार शुक्ला पुत्र रामछवि शुक्ला निवासी जमुनही हर्दो पट्टी थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को मधवानगर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण

आज दिनांक 15.02.2024 को थाना खरगूपुर के उ0नि0 चन्द्रसेन वर्मा मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नौशहरा से सेवरहा मार्ग पर अवैध मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति खड़ा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर अभियुक्त हरीश कुमार शुक्ला पुत्र रामछवि शुक्ला निवासी जमुनही हर्दो पट्टी थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को मधवानगर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-38/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस ऐक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. हरीश कुमार शुक्ला पुत्र रामछवि शुक्ला निवासी जमुनही हर्दो पट्टी थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-38/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस ऐक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा ।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 चन्द्रसेन वर्मा थाना खरगूपुर।

02. का0 अमृत कुमार 

03. का0 अश्विन कुमार



No comments: