Breaking





Jan 27, 2024

भंभुआ कोट परिवार के करीबी झुर्री सिंह का निधन,घर पर लगा तांता

 




करनैलगंज/गोण्डा - बहुत ही नेकदिल, बहु प्रतिष्ठित और सादगी और एकंगा स्वभाव के पर्याय श्री नारायन सिंह उर्फ झुर्री सिंह 68 वर्ष का इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया । उनके निधन की खबर सुनते ही उनके मसौलिया कलहंसन पुरवा स्थित पैतृक आवास पर लोगो का तांता लग गया। क्षेत्र में झुर्री सिंह नाम से प्रसिद्ध और गिनती के लोगो में से एक माने जाने वाले श्री नारायन सिंह गांव के प्रधान भी रहे । वह एकंगा प्रवृत्ति और अपने अलग अंदाज के लिए क्षेत्र में मशहूर थे। अपने लोगो के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले झुर्री सिंह आजीवन भंभुआ कोट परिवार से जुड़े रहे। अपने जीवन में आए तमाम राजनीतिक उतार चढ़ाव के बावजूद भी उनका पूर्व विधायक स्व.उमेश्वर प्रताप सिंह के समय से अब तक वह एक ही राजनीतिक घराने से ताल्लुक रहा।

स्वजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक झुर्री सिंह विगत दस दिनों से से लखनऊ स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल में एडमिट थे जहां शनिवार भोर में उन्होंने अंतिम सांस लेकर संसार से विदा ले लिया। उनके निधन की सूचना पाते ही पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह,उनके भाई राजू सिंह,क्षेत्र के राजकुमार सिंह,सुनील सिंह,ग्राम प्रधान आशीष सिंह,हर्षित सिंह, मान सिंह मास्टर, अंकित सिंह,अजय सिंह तथा सरोज महराज,सहित अन्य तमाम लोगों ने उनके घर पहुंचकर झुर्री सिंह के सुपुत्रों ज्ञान बहादुर सिंह व मानू सिंह सहित शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। झुर्री सिंह के निधन पर दुख की इस घड़ी में वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह उर्फ बब्बन सिंह तथा गणेश कुमार पाण्डेय ने शोक व्यक्त करते हुए भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments: