Breaking








Jan 28, 2024

जंगली सुअरों का शिकार करने वाले आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

 



गोंडा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी तरबगंज सौरभ के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस को मु0अ0सं0-28/24, धारा 9/51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम से सम्बन्धित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। घटना का संक्षिप्त विवरणआज दिनांक 28.01.2024 को थाना नवाबगंज के उ0नि0 साहेब कुमार मय हमराह फोर्स के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग जंगली जानवरों को आखेट कर व्योदा मांझा की तरफ आ रहे है। सूचना पर पुलिस बल द्वारा व्योदा मांझा में घेराबन्दी कर जंगली सुअरों का आखेट करने के 07 आरोपी अभियुक्तों-01. विजय कुमार, 02. जितेन्द्र रावत, 03. अशोक कुमार, 04. श्रीपाल रावत, 05. हनुमान रावत, 06. लल्लू रावत, 07. मन्ते पासवान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जिन्दा 04 अदद जंगली सुअर व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद पिकअप बोलेरों बरामद किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. विजय कुमार पुत्र राम मिलन नि0 हरिहरपुर बलईया थाना को0 रूदौली जनपद अयोध्या।

02. जितेन्द्र रावत पुत्र धनीराम नि0 हरिदासपुर रौनाही जनपद अयोध्या।

03. अशोक कुमार पुत्र श्रीरामजस नि0 साहब का पुरवा रौनाही जनपद अयोध्या।

04. श्रीपाल रावत पुत्र चैतु रावत नि0 हरिदासपुरवा रौनाही जनपद अयोध्या।

05. हनुमान रावत पुत्र राम अभिलाख नि0 खरगूपुर जनपद गोण्डा।

06. लल्लू रावत पुत्र सियाराम नि0 हरिदासपुरवा रौनाही जनपद अयोध्या।

07. मन्ते पासवान पुत्र सूरजपाल नि0 ब्योदा मांझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा। 

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-28/24, धारा 9/51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारी का स्थान

प्राथमिक विद्यायल व्योदा मांझा के पास से ।

बरामदगी

01. 04 अदद राशि वन्यजीव जंगली सुअर।

02. 02 अदद जाल।

03. 01 अदद पीकअप बोलेरों।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 साहेब कुमार।

02. हे0का0 मनीष कुमार।

03. का0 सुमित यादव।

04. का0 गुड्डू यादव।



No comments: