Breaking








Jan 15, 2024

नाबालिक लड़की फुसलाकर भगा ले गया,लिखा गया मुकदमा,खानी होगी जेल की हवा

 


  गोण्डा–जनपद गोण्डा में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में  थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-399/2023, धारा 363 भादवि से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त राधेश्याम यादव पुत्र निबर निवासी ग्राम नौशाहरा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को थाना धानेपुर पुलिस के अथक प्रयास से बग्गी रोड के पास स्थित नहर के किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी द्वारा थाना धानेपुर पर सूचना दिया कि मेरी नाबालिक पुत्री को अज्ञात के द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने की सूचना दिया गया।  प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में मु0अ0सं0-399/2023, धारा 363, 366 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 15.01.2024 को थाना धानेपुर की पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत प्रकाश में आये अभियुक्त राधेश्याम यादव को बग्गी रोड के पास स्थित नहर के किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. राधेश्याम यादव पुत्र निबर निवासी ग्राम नौशाहरा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-399/2023, धारा 363, 366 भादवि थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 विजय प्रकाश 

02. हे0का0 बागीश दूबे

03. म0का0 कल्पना वर्मा

No comments: