Breaking





Jan 26, 2024

इंदौर की तरह स्वच्छ बनेगा करनैलगंज - विधायक अजय सिंह

 






 विधायक ने किया सड़को का लोकार्पण,वाहनों को दिखाई हरी झंडी 


करनैलगंज/गोण्डा - गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने चार ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,परिसर में वृक्षारोपण और


नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाई गई चार सड़को का लोकार्पण किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक अजय सिंह ने वीर सपूतों को स्मरण कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि नगर पालिका में अभी विकास कार्यों की अभी शुरुआत की गई है,लेकिन जो आप लोगो ने नगर में इतिहास रचा है उसकी हम अभी भरपाई नहीं कर पाएं हैं। मोदनवाल ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर कार्य किया है। वह सबको साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं। अब नगर पालिका ताना शाह के हाथ नहीं बल्कि एक सामान्य व्यक्ति के हाथ में है। उन्होंने मोदी की सोच भारत को विकसित बनाने की है, इसमें आप सभी की सहभागिता चाहिए। कार्यक्रम में विधायक द्वारा कंबल का वितरण किया गया। करनैलगंज अब विकास की ऊंचाइयों को छूने जा रहा है। कार्यक्रम को अरुण वैश्य,यावर हुसैन मुन्ना,गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सहित अन्य कई लोगों ने सम्बोधित किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी धनुष धारी सिंह सहित अन्य तमाम लोग रहे।


No comments: