Breaking





Jan 26, 2024

देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका: मुकुट भाजपा द्वारा फ़खरपुर में नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन

 देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका: मुकुट

 भाजपा द्वारा फ़खरपुर में नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन

बहराईच। विधानसभा कैसरगंज के मंडल फखरपुर  सियाराम इंटर कॉलेज मे नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।  जिसमें मंडल कैसरगंज युवा मोर्चा मंडल गजोधरपुर युवा मोर्चा मंडल फखरपुर युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।  मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सहकारिता मुकुट बिहारी वर्मा रहे  तथा विशिष्ट अतिथि विधानसभा संयोजक  गौरव वर्मा  जिला उपाध्यक्ष  सुबेद वर्मा गंडारा मंडल प्रभारी सीताराम पांडे  युवा मोर्चा जिला मंत्री  अमित शर्मा रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के देश के नव मतदाता के लिए संबोधित संबोधन को एल सी डी पर सुनकर किया गया।  मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री  मुकुट बिहारी वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युवा शक्ति देश को आगे ले जाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी युवाओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं । चाहे वह सांसद स्पर्धा  खेल के माध्यम से हो अथवा युवाओं के लिए अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देश के युवाओं को आगे बढ़ाने में कार्य कर रहे हैं ।अंत में युवा मोर्चा जिला मंत्री  अमित शर्मा  ने धन्यवाद ज्ञापित करके कार्यक्रम का समापन किया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैसरगंज  शिव सहाय सिंह मंडल अध्यक्ष फखरपुर  प्रदीप पांडे मंडल अध्यक्ष गजाधरपुर  मनोज पांडे  महामंत्री डॉक्टर ज्ञान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कैसरगंज  अनिरुद्ध प्रताप सिंह  युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष फखरपुर श्याम जी त्रिपाठी  मंडल उपाध्यक्ष कैसरगंज बृजेश सिंह मंडल मंत्री कैसरगंज  हीरालाल मौर्य  सोशल मीडिया सहसंयोजक विधानसभा कैसरगंज अनिल वर्मा सोशल मीडिया सहसंयोजक मंडल कैसरगंज  अनिल सोनी अन्न अंग्रेज विश्वकर्मा पंकज मिश्रा शिव कुमार बंसल  आदि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण तथा काफी संख्या में नव मतदाता उपस्थित रहे

No comments: