Breaking








Jan 28, 2024

प्रधान पर हुआ जानलेवा हमला

 


गोण्डा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-925/23 धारा 147,148,149,324,307,323,504,506 भादवि से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त दुर्गेश गिरि को महादेवा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 24.10.2023 को वादी राम महेश गिरि पुत्र द्वारिका गिरि नि0 महादेवा पो0 केशवपुर पहड़वा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 23.10.2023 को प्रधान नरेन्द्र कुमार गिरि की छत पड़ रही थी उक्त अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर बिना किसी कारण वस गाली-गुप्ता देते हुए लाठी डण्डों से मारने पीटने लगे थे जिससे मेरे भाई रमेश गिरि व प्रधान जी को गम्भीर चोटे आयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था और विवेचना उ0नि0 प्रतीक पाण्डेय को सुपुर्द की गयी थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए अभियुक्त दुर्गेश गिरि को आज दिनांक 28.01.2023 को महादेवा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. दुर्गेश गिरि पुत्र ईश्वरदीन नि0 महादेवा पो0 केशवपुर पहड़वा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0- 925/23 धारा 147,148,149,324,307,323,504,506 भादवि थाना कोतवाली नगर गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम

01. उ0नि0 पिंटू कुमार यादव थाना को0 नगर।

02. हे0का0 चन्द्रशेखर यादव।

03. का0 राजेश कुमार।



No comments: