Breaking





Jan 24, 2024

दहेज हत्या के अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


  गोण्डा –गोण्डा में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-23/2024, धारा 498ए, 304बी, 201 भादवि व 3/ 4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 02 नफर वांछित 01. अभियुक्त रामप्रताप वर्मा 02. अभियुक्ता उर्मिला को पुलिस द्वारा अथक प्रयास से आज दिनांक 24.01.2024 को विशुनपुर बैरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 22.01.2024 को वादिनी ने थाना को0देहात को सूचना दिया की उसकी पुत्री के ससुरालजनों द्वारा दहेज की माँग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में मु0अ0सं0-23/2024, धारा 498ए, 304बी, 201 भादवि व 3/ 4 डी0पी0 एक्ट बनाम रामप्रताप आदि 03 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 24.01.2024 को थाना को0 देहात की पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्त 01. रामप्रताप वर्मा व अभियुक्ता 02. उर्मिला को विशुनपुर बैरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. राम प्रताप वर्मा पुत्र अर्मिका प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम खम्हरिया हरिवंश थाना को0देहात गोण्डा। 

02. उर्मिला पत्नी बनवारी लाल निवासीनी ग्राम खम्हरिया हरिवंश थाना को0 देहात गोण्डा ।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-23/2024, धारा 498ए, 304बी, 201 भादवि व 3/ 4 डी0पी0 एक्ट थाना को0देहात जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 पवन सिंह

02. का0 दीपक कुमार

03. म0का0 प्रमिला देवी

04. म0का0 शालिनी पाण्डेय




No comments: