Breaking





Jan 26, 2024

उत्कृष्ट कार्य हेतु वैभव सिंह सहित 28 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान





गोण्डा - शुक्रवार को 75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया जहां पर विभिन्न स्कूलों से आये छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल योगेश्वर राम मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर शौर्य क्षेत्र में दिए गए प्लेटिनम डिस्क से नवाजा गया तथा उ0नि0 अनिल कुमार सिंह को सेवा अभिलेख में सिल्वर मेडल, एस0ओ0 देवेंद्र त्रिपाठी को शौर्य क्षेत्र में सिल्वर मेडल, उ०नि० रामजनक को सेवा अभिलेख के आधार पर सिल्वर मेडल व प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज मनोज कुमार राय, नि0 श्यामलाल, हेड का० चालक राजित यादव, हेड का0 राममिलन यादव व हेड का0 चालक राजेन्द्र कुमार को सेवा अभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया है। महोदय द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले नागरिक पुलिस के 28 ( नि0 मनोज कुमार मिश्र रेडियो शाखा, उ0नि0 आदित्य गौतम पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक, उ0नि0 आशीष कुमार चैकी प्रभारी कस्बा करनैलगंज, उ0नि0 अंकित सिंह थाना मनकापुर, उ0नि0 शिवलखन सिंह थाना नवाबगंज, उ0नि0 हरिशंकर मिश्र, उ0नि0 मंजूर अली रेडियों शाखा, मु0आ0 शैलेन्द्र कुमार पेशी क्षेत्राधिकारी नगर, मु0आ0 रणवीर गौतम थाना मनकापुर, मु0आ0 सुग्रीव थाना खोड़ारे, मु0आ0 दिग्विजय सिंह पेशी तरबगंज, मु0आ0 सुनील कुमार यादव, मु0आ0 देशदीप गिरि थाना नवाबगंज, मु0आ0 पी0टी0आई0 ज्ञान प्रकाश सिंह पुलिस लाइन, मु0आ0 राजेश यादव चुनाव सेल, मु0आ0 रवि प्रताप यादव सर्विलांस सेल, मु0आ0 कुंवर शक्ति प्रताप सिंह एल0आई0यू0, आ0 रमेश गिरि वी0आई0पी0 सेल, आ0 वैभव सिंह, आ0 सजल नयन मीडिया सेल, आ0 राहुल कुमार थाना मोतीगंज, आ0 सूरज थाना उमरीबेगमगंज, आ0 हरिओम टण्डन साइबर सेल, आ0 मंजेश कुमार कुशवाहा पुलिस लाइन, म0आ0 प्रियंका यादव थाना कटराबाजार, म0आ0 ममता देवी थाना छपिया, म0आ0 दिपांशी मिश्रा थाना को0 देहात, फायरमैन होरी लाल) व डायल-112 के 12 (मु0आ0 श्रीराम यादव, मु0आ0 हरिनाथ यादव, मु0आ0 दिनेश कुमार यादव, म0आ0 दिव्या वाजपेयी, म0आ0 श्रीतम यादव, म0आ0 ममता सिंह, म0आ0 रूचि यादव, म0आ0 अन्नू यादव, म0आ0 ममता भारती, आ0चा0 केदारनाथ, हो0चा0 रामसुरेश तिवारी व हो0चा0 शिवकुमार तिवारी) पुलिस अधि0/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



No comments: