Breaking





Dec 28, 2023

अपडेट - नील ठाकुर को मारने में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार




गोण्डा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0-1068/23, धारा 147,148,149,307,323,342 भादवि से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जा चुका है। व नामजद अभियुक्त राधा रमण तिवारी उर्फ लकी जो गिरफ्तार से बचने हेतु फरार चल रहा था को मनकापुर बस स्टाप के पास से गिरफ्तार किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण

 दिनांक 21.12.2023 को रात्रि करीब 11 बजे थाना कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई की सोनी गुमटी क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति अपनी कार के बगल में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु चंदन हास्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया गया था। घटना के सम्बन्ध में थाना को0 नगर में मु0अ0सं0-1068/23, धारा 147,148,149, 307,323,342 भादवि बनाम 05 नामजद व 04 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा कुल 05 टीमों का गठन किया गया। जिसमें दिनांक 24.12.2023 को गोण्डा लखनऊ रोड़ स्थित गायत्रीपुरम मोड़ से 02 नामजद व 02 प्रकाश में आये अभियुक्तों-01. समर उर्फ बिक्कू सिंह , 02. मो0 खैरूद्दीन खान उर्फ दारा खान, 03. कृष्ण कुमार शाहू, 04. महेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय कातूस, 01 अदद स्टैम्प व 02 अदद चार पहिया वाहन बरामद किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगाई गयी थीं।

पुलिस की कार्यवाही

वादी मधुर सिंह की तहरीर पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0-1068/23, धारा 147,148,149,307,323,342 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीमें ने अथक प्रयास कर मुखबिर खास की सूचना पर आज 28.12.2023 को नामजद अभियुक्तों-01. राधा रमण तिवारी उर्फ लकी के मनकापुर बस स्टाप से गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण 

01. राधा रमण तिवारी उर्फ लकी पुत्र राम छवि तिवारी निवासी नागनाथ पूरवा गिरधरपुर थाना तरबगंज जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0- 1068/2023 धारा 147,148,149,307,323,342 भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम

01. उ0नि0 संजीव वर्मा थाना को0 नगर।

02. का राहुल कुमार


No comments: