Breaking





Dec 28, 2023

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार




गोण्डा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के  निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी तरबगंज सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-538/23, धारा 307, 506 भादवि से सम्बन्धित घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों- 01. उत्तम मिश्रा, 02. रंजीत कुमार दूबे को थाना वजीरगंज के अशोकपुर टिकिया रोड से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

     दिनांक 27.12.2023 को रात्रि करीब 01.00 बजे थाना वजीरगंज को वादिनी ने सूचना दी की पुरानी रंजीश को लेकर विपक्षी ने मेरे पिता संतराम को जान से मारने की नियत से लोहे की राड से उनके सिर पर मार दिया है । घटना के सम्बन्ध में थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0-538/23, धारा 307, 506 भादवि बनाम उत्तम मिश्रा के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा टीमों का गठन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वजीरगंज को गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था ।

पुलिस की कार्यवाही

वादिनी खुशी पाण्डेय की तहरीर पर थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0-538/23, धारा 307, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीमें ने अथक प्रयास कर मुखबिर खास की सूचना पर आज 28.12.2023 को अशोक टिकिया रोड से 02 अभियुक्तों- 01. उत्तम मिश्रा, 02. रंजीत कुमार दूबे को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा बरामद  किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगढ़ 

01. उत्तम मिश्रा पुत्र उमाशंकर मिश्रा निवासी सोनबरसा थाना वजीरगंज जनपद गोंडा।

 02. रंजीत कुमार दुबे पुत्र गंगाधर दुबे निवासी पंडित पुरवा काशीपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा।

बरामदगी

01.  घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-538/23, धारा 307, 506 भादवि  थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम

01. उ0नि0 बीरबल 

02. हे0का0 अतुल सिंह

03. का0 भूपेंद्र प्रताप 

04. का0 लालू प्रसाद वर्मा



No comments: