Breaking





Dec 27, 2023

नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया सुभान



   गोण्डा–अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम के पर्यवेक्षण एवं  क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-573/2023, धारा 363, 366 भादवि से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त शुभान अली उर्फ उस्मान को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से आज दिनांक 27.12.2023 को इटियाथोक विशुही पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी द्वारा थाना इटियाथोक पर सूचना दिया गया कि मेरी नाबालिक पुत्री को मेरे गाँव का विपक्षी शुभान अली उर्फ उस्मान पुत्र मोहर्रम अली ने शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया है।  प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में मु0अ0सं0-573/2023, धारा 363, 366 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 27.12.2023 को थाना इटियाथोक की पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त शुभान अली उर्फ उस्मान को इटियाथोक कस्बा विशुही पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. शुभान अली उर्फ उस्मान पुत्र मोहर्रम अली निवासी भवनियापुर कला थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-573/2023, धारा 363, 366 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह

02. उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार

03. का0 किशन कुमार

04. म0का0 निरमा देवी



No comments: