Breaking





Dec 26, 2023

आत्म हत्या के लिए उकसाने वाले संदीप भेजे गए जेल

 


गोण्डा– अपराध की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश सिंह के नेतृत्व में गठित थाना को0 मनकापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-674/2023, धारा 306 भादवि व 3(2)V SC/ST एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त संदीप वर्मा पुत्र शिव प्रसाद निवासी सिकन्दरपुर अनभा थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा को पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 26.12.2023 को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी माता प्रसाद पुत्र गौरीशंकर निवासी ग्राम सिकन्दरपुर (अनभा) थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा ने थाना मनकापुर को सूचना दिया की उसकी बहन को जातीसूचक गालीयां देकर मारे पीटे थे जिससे मेरी बहन क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 मनकापुर में मु0अ0सं0-674/2023, धारा 306 भादवि व 3(2)V SC/ST एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 26.12.2023 को थाना को0 मनकापुर की पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त संदीप वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. संदीप वर्मा पुत्र शिव प्रसाद निवासी सिकन्दरपुर अनभा थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-674/2023, धारा 306 भादवि व 3(2)V SC/ST एक्ट थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. व0उ0नि0 प्रबोध कुमार

02. हे0का0 संदीप यादव

03. का0 सत्यवीर सिंह



No comments: