Breaking





Nov 17, 2023

जानलेवा हमला करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार





गोण्डा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षो को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 17.11.2023 को थाना तरबगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त नान्हू को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी के भाई को पेड़ की डाल काटने के विवाद को लेकर जान से मारने की नियत से भाला मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिससे वादी का भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. नान्हू पुत्र हौसिला पासी निवासी ईश्वरीपुरवा देवरदा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0 424/2023 धारा 307,323,504,506,34 भा0द0वि0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 जय हिन्द मय टीम।

No comments: