Breaking





Nov 7, 2023

नाजायज गांजा के साथ मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 07.11.2023 को थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मछली बाजार मुख्य मार्ग के पास से मादक पदार्थ तस्कर नौशाद अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. नौशाद अली पुत्र स्व0 सरदार अली नि0 ग्राम करोहामान थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-596/23, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 अरविन्द कुमार राय मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: