Breaking





Nov 9, 2023

धार्मिक उन्माद फैलाने वालों की गिरफ्तारी शुरू,एक गिरफ्तार




गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सोशल मीडिया पर सर्तक दृष्टि रखते हुए धार्मिक उन्माद फैलाने वाले आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाने वाले आरोपी अभियुक्त भवानी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 04.11.2023 को ग्राम बेलवा बाजार थाना कौड़िया जनपद गोण्डा में बहुजन पुर्नजागरण जनसभा का आयोजन का आयोजन हुआ था। जिसमें सनातन धर्म को लक्ष्य बनाकर अभद्र शब्दो का सम्बोधन हुआ था। जिसके सम्बन्ध में थाना कौड़िया में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. भवानी प्रसाद पुत्र मोतीलाल नि0 कलई पुरवा मौजा बेलवा बाजार थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-357/23, धारा 295ए भादवि थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

थानाध्यक्ष कौड़िया योगेश प्रताप सिंह मय टीम।

No comments: