Breaking





Nov 8, 2023

पराली जलाने वाले कृषकों से वसूला गया अर्थदण्ड डीएम ने पराली जलाने वाले व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कराने के दिये सख्त निर्देश

 पराली जलाने वाले कृषकों से वसूला गया अर्थदण्ड

डीएम ने पराली जलाने वाले व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कराने के दिये सख्त निर्देश

बहराइच । जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियो को प्रत्येक दशा में पराली जलाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों तथा राजस्व लेखपालों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पराली जलाने की घटनाओं पर तत्काल विराम लगाना सुनिश्चित करें। जिन किसानों द्वारा जनपद में पराली जलाई गई है उनसे पर्यावरण की क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु आरोपित धनराशि की तत्काल वसूली करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया है कि मॉ0 सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक दशा में पराली जलाये जाने की घटना पर अंकुश लाया जाय। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बहराइच गौरव रंजन श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त राजस्व लेखपालों डीएम ने उप जिलाधिकारियो/तहसीलदारों को निर्देश दिया है कि पराली जलाने की घटनाएं तत्काल रोकी जाय। इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी गांव में भ्रमण कर किसानों को समझाएं की पराली जलाना दंडनीय अपराध है। जबकि पराली को वेस्ट डिकम्पोज़र का प्रयोग कर पराली से खाद बनाये। उन्होनें यह भी सुझाव दिया कि ग्राम प्रधानो के सहयोग से अधिक से अधिक पराली को पशुपालन एवं मनरेगा से समन्वय करते हुए गौशाला में भिजवाये।यदि किसी किसान/व्यक्तियों द्वारा परसली जलाई जाती है तो ऐसे किसानों के विरुद्ध दंड लगाकर वसूली की कार्रवाई की जाएगरी। साथ ही पुनरावृत्त करने पर एफआईआर दर्ज कराया जाय। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने जिलाधिकारी को अवगत कराया की अब तक रु० 16000/- के अर्थ दंड की वसूली जनपद के पराली जलाने वाले किसानों से की गई। जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया है कि कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को इस आशय के निर्देश दे कि वे अपने-अपने न्याय पंचायत में भ्रमण रहकर किसानों को जागरूक करें साथ ही गांव में वेस्ट डिकम्पोज़र का वितरण भी करे। गौशालाओ को किसानो के माध्यम से पराली भिजवाए, प्रत्येक दशा में पराली जलाने की घटनाओं को रोकना सुनिश्चित करें। जिन ग्राम पंचायत में पराली जलाने की घटना हुई है ,उन प्राविधिक सहायकों को नोटिस जारी करें तथा दंडात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार को निर्देश दिया है कि जिन राजस्व लेखपालों के क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं हुई हैं उनको तत्काल नोटिस जारी करते हुए दंडात्मक कार्यवाही कर अवगत कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी बहराइच को निर्देश दिया है कि जनपद के ग्राम प्रधानो के माध्यम से अधिक से अधिक पराली जनपद की समस्त गौशालाओ में संरक्षित कराने के निर्देश दिए है, जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त ग्राम प्रधानो, किसानो तथा अधिकारियों/कर्मचारियों को पराली जलाने की घटनाओ को रोकने के निर्देश दिए है। 

                    

No comments: