Breaking





Nov 2, 2023

विद्यालय में हुआ निशुल्क टीकाकरण

विद्यालय में हुआ निशुल्क टीकाकरण

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।  कंपोजिट विद्यालय लोहंगपुर व प्राथमिक विद्यालय सहजौरा में डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान के तहत किशोर/किशोरियों का टीकाकरण किया गया। एएनएम सुनीता ने बताया कि 1 नवंबर से 11 नवंबर तक चलने वाले इस टीकाकरण के तहत वृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय लोहंगपुर डीह व प्राथमिक विद्यालय सहजौरा में टीकाकरण किया गया जिसके तहत 10 से 16 वर्ष के बच्चों को टीडी व 5 से 6 वर्ष के विद्यार्थियों को डीपीटी का टीका लगाया गया।उन्होंने बताया कि कंपोजिट विद्यालय लोहंगपुर डीह में 5 से 6 वर्ष के 18 बच्चो व 40 किशोर/किशोरियों व प्राथमिक विद्यालय सहजौरा में 5 से 6 वर्ष के 2  बच्चों व 9  किशोर/किशोरियों सहित 67 बच्चो को टीका लगाया गया। 
इस दौरान गुणवती शुक्ला,सीमा देवी, सुनीता मिश्रा,सुनीता पाण्डेय,अनूप पाण्डेय,नीलम पाठक,रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

No comments: