Breaking





Nov 8, 2023

बालिका से किया दुष्कर्म,आरोपी पुलिस हिरासत में


 नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त-राहुल कोरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की मां द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. राहुल कोरी पुत्र भुलई कोरी नि0 चण्डी पाण्डेय मौजा सिसई थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-335/23, धारा 363, 366,376(2)एन भादवि व 5एल/6 पाॅक्सो ऐक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 राजीव यादव मय टीम।

No comments: