Breaking








Nov 4, 2023

लड़की से किया छेड़छाड़,विरोध करने पर दबा दिया गला

लड़की से छेड़छाड़ करना व मना करने पर जान से मारने की नियत से गला कसने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 धानेपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का वांछित अभियुक्त रवि शुक्ला उर्फ धर्मेन्द्र शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने लगा तथा मना करने पर जान से मारने की नियत से गला कसने लगा था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रवि शुक्ला उर्फ धर्मेन्द्र शुक्ला पुत्र रामपवन शुक्ला निवासी छेदकपुरवा बनगाई थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-343/23 धारा 341, 307, 354, 354घ, 452, 323, 504 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 अवधेश यादव मय टीम थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा।

No comments: